TV 20 NEWS || AZAMGARH: भाजपा मंडल सठियांव में बूथ सत्यापन बैठक आयोजित

आजमगढ़- आजमगढ़ जनपद के भारतीय जनता पार्टी मंडल सठियांव में मंडल पदाधिकारियों ,शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सत्यापन बैठक मंडल सठीयाव कार्यालय पर आहुति की गयी, बैठक मे मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति केंद्र/ बूथ सत्यापन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं का मोबाइल नंबर सत्यापन करने का जोर दिया,श्री सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यक्रमों के जरिए जन-जन तक जाएगी,और भारतीय जनता पार्टी का बूथ सत्यापन और बूथ सशक्तिकरण’अभियान पार्टी की संगठनात्मक मजबूती का मुख्य आधार है। भाजपा का मानना है कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत के मंत्र के साथ ही चुनाव जीते जा सकते हैं।
बैठक में जिला मंत्री शोभित श्रीवास्तव सठीयाव मंडल के प्रवासी बनाए गए एवं बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद प्रजापति ने किया इस अवसर पर लक्ष्मण मौर्या, सौदागर भारती, स्माइल फारूकी, इंद्रेश चौहान, दुर्ग विजय यादव, रामबचन चौहान, सुरेंद्र राजभर, जितेंद्र राय जिला मीडिया प्रभारी सह,जूठन चौधरी, शिखर सिंह, सौरव पांडे, रेनू राय,अनूप सिंह, रामचंद्र प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।