TV 20 NEWS || AZAMGARH : विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: स्मार्ट/प्रीपेड मीटर संबंधी नए निर्णय

स्मार्ट/प्रीपेड मीटर संबंधी नए निर्णय 💡
उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्मार्ट/प्रीपेड मीटर व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं:
1️⃣ 1 किलोवाट उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब 1 किलोवाट वाले घरेलू उपभोक्ता *30 दिन* पर अपना रिचार्ज कर सकेंगे। इस अवधि में उनकी बिजली नहीं काटी जाएगी। यह मीटर अब सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही काम करेगा।
2️⃣ 2 किलोवाट उपभोक्ताओं के लिए सुविधा: बैलेंस शून्य होने पर भी अगले 3 दिन तक या ₹200 तक के निगेटिव बैलेंस होने तक बिजली नहीं कटेगी।
3️⃣ अवकाश के दिन बिजली नहीं कटेगी: रविवार, त्योहार या किसी भी सार्वजनिक अवकाश के दिन किसी भी स्थिति में कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
4️⃣ अलर्ट और सूचना: बैलेंस कम होने पर उपभोक्ताओं को 5 बार SMS के माध्यम से सतर्क किया जाएगा ताकि वे समय पर रिचार्ज कर सकें।
5️⃣ त्वरित सेवा: रिचार्ज के बाद तत्काल बिजली बहाली सुनिश्चित करने के लिए 24×7 टीम तैनात की गई है।

गर्मी के मौसम में आपको कोई असुविधा न हो, इसके लिए ऊर्जा परिवार निरंतर कार्यरत है।

## सहयोग के लिए धन्यवाद! 🙏