TV 20 NEWS || AZAMGARH;मुख्य राजस्व अधिकरी की अध्यक्षता में पूर्व सैनिको एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण हेतु सैनिक बन्धु की बैठक की गई आयोजित

मुख्य राजस्व अधिकरी संजीव ओझा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्व सैनिको एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण हेतु सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में पूर्व सैनिको एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना गया। बैठक के दौरान कुल दो प्रकरण प्राप्त हुए, जिसके लिए उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी एवं विभागों को निस्तारण हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।

बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन (अ0प्रा0) सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।