TV 20 NEWS || AZAMGARH : , थाना पवई, जनपद आजमगढ़ नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
🔹 वीडियो दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
आजमगढ़। जनपद में महिला एवं बाल सुरक्षा के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पवई पुलिस द्वारा नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने एवं शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण के अनुसार दिनांक 28.04.2026 को वादी द्वारा थाना पवई पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त द्वारा पूर्व में नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया तथा वीडियो दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया एवं जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 103/2026 धारा 65(1), 351(3) बीएनएस व 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 29.04.2026 को व0उ0नि0 गोपाल जी मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बलुआ मोड़ से वांछित अभियुक्त शिवशंकर पुत्र सिद्धु निवासी ग्राम दनियालपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 35 वर्ष) को समय करीब 09:00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
अभियुक्त का विवरणः-
शिवशंकर पुत्र सिद्धु निवासी ग्राम दनियालपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 103/2026 धारा 65(1), 351(3) बीएनएस व 4(2) पॉक्सो एक्ट थाना पवई जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 103/2026 धारा 65(1), 351(3) बीएनएस व 4(2) पॉक्सो एक्ट थाना पवई जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 112/2024 धारा 147, 323, 504, 506, 452 भादवि थाना पवई जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 138/2023 धारा 147, 452, 504, 506 भादवि थाना पवई जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. व0उ0नि0 गोपाल जी
2. का0 सुनील कुमार
3. म0का0 अनुराग यादव
अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।






