TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ 06 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
06 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ बरदह पुलिस की कार्रवाई, स्कूटी से तस्करी करते पकड़े गये आरोपी
घटना/गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक 04.05.2026 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल चौकी प्रभारी ठेकमा थाना बरदह मय हमराह टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान त्रिवेणी मोड़ से छत्तरपुर मार्ग पर लगभग 200 मीटर आगे एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी लेने पर उनके पास से लगभग 06 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उनकी पहचान गोविन्द यादव पुत्र सोमारू निवासी ग्राम कैथी शंकरपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ एवं किशन सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी ग्राम भीरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। दोनों अभियुक्तों को समय करीब 04:55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0- 156/26 धारा 8/20/29 NDPS Act पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0- 156/26 धारा 8/20/29 NDPS Act थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. गोविन्द यादव पुत्र सोमारू यादव निवासी ग्राम कैथी शंकरपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।
2. किशन सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी ग्राम भीरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
बरामदगी –
लगभग 06 किलोग्राम अवैध गांजा।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल, चौकी प्रभारी ठेकमा थाना बरदह, आजमगढ़
2. उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव थाना बरदह, आजमगढ़
3. हे0का0 सन्तोष कुमार शाह थाना बरदह, आजमगढ़
4. का0 पंकज यादव चौकी ठेकमा थाना बरदह, आजमगढ़
5. का0 दुर्गेश राय चौकी ठेकमा थाना बरदह, आजमगढ़






