TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ थाना फूलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

घटना का विवरण – दिनांक 04.05.2026 को वादी रोजेश पुत्र गरीब निवासी ग्राम गोबरहा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित सूचना दी गई कि वादी अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान वादी का पुत्र रुष्तम उर्फ धर्मेन्द्र उम्र लगभग 27 वर्ष निर्माण कार्य देखने जा रहा था कि रास्ते में विपक्षी गंगू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र राजेश व सत्यम पुत्र रामशब्द निवासीगण ग्राम गोबरहा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इस संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 160/2026 धारा 109(1), 126(2), 352 बीएनएस व 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.05.2026 को उ0नि0 कमालुद्दीन मय हमराह टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त गंगू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र राजेश निवासी ग्राम गोबरहा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को सुदनीपुर मार्ग से समय करीब 13:47 बजे गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू पूर्व में ही मौके से बरामद किया जा चुका था। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0- 160/2026 धारा 109(1), 126(2), 352 बीएनएस व 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त –
गंगू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र राजेश निवासी ग्राम गोबरहा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
बरामदगी –
चाकू (घटना में प्रयुक्त)।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 कमालुद्दीन, हे0का0 राजीव यादव, का0 निलेश प्रताप सिंह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।