TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद, अभियुक्त को भेजा गया न्यायालय
थाना निजामाबाद क्षेत्रांतर्गत दिनांक 02.05.2026 को वादी मुन्नी बनवासी निवासी जनपद गाजीपुर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोप लगाया गया कि दिनांक 01.05.2026 की रात्रि में अभियुक्त अर्जुन पुत्र स्व० मोतीलाल निवासी मिल्कीपट्टी थाना निजामाबाद द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री चिन्ता देवी की चाकू एवं ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 111/2026 धारा 85, 80(2), 115(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की जा रही है।
दिनांक 06.05.2026 को उ0नि0 राजनारायण पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को अल्लीपुर प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री के पास से समय करीब 23:20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 111/2026 धारा 85, 80(2), 115(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
अर्जुन पुत्र स्व० मोतीलाल निवासी मिल्कीपट्टी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़, उम्र 27 वर्ष
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू
पुलिस टीम
उ0नि0 राजनारायण पाण्डेय, उ0नि0 दिलीप आनन्द, हे0का0 मो0 आसिफ सिद्दीकी, का0 पीयूष चौधरी, रि0का0 मो0 हुसैन अंसारी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़






