TV 20 NEWS || LUCKNOW : संविधान का अपमान बंद करें ममता दीदी, जनता के फैसले का करें स्वागत

संविधान का अपमान बंद करें ममता दीदी, जनता के फैसले का करें स्वागत
• अखिलेश यादव पर तंज: हार से बौखलाए सपा प्रमुख को इलाज की जरूरत, बंगाल जाकर आग भड़काना बंद करें
• महिला सुरक्षा में उत्तर प्रदेश नंबर वन, डबल इंजन सरकार का संकल्प ‘सुरक्षा सर्वोपरि’

उपमुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी

लखनऊ: 08 मई, 2026, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था और पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर बेबाक राय रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार में सुरक्षा और सुशासन ही प्राथमिकता है।

महिला सुरक्षा में यूपी अग्रणी
NCRB (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के हालिया आंकड़ों का हवाला देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश महिला सुरक्षा के मामले में देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा:
“विपक्ष जो कल तक प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता था, उसे अब एनसीआरबी के आंकड़े देख लेने चाहिए। हमने अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा किया है और बेटियों को सुरक्षित माहौल दिया है। हमारी सरकार का एक ही ध्येय है— सुरक्षा सर्वोपरि।”

ममता बनर्जी को नसीहत
पश्चिम बंगाल की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री मौर्य ने सुश्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ममता दीदी को अब संविधान का अपमान करना बंद कर देना चाहिए। लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है, जिसे उन्हें शालीनता से स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि बंगाल में प्रायोजित दंगे और हिंसा कराना बंद किया जाए, क्योंकि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है।

अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के पश्चिम बंगाल दौरे पर तंज कसते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा:
• इलाज की आवश्यकता: श्री मौर्य ने कहा कि बार-बार की हार ने अखिलेश यादव को मानसिक रूप से विचलित कर दिया है, उन्हें अब इलाज कराने की जरूरत है।
• भड़काने की राजनीति: “उत्तर प्रदेश की जनता द्वारा नकारे जाने के बाद अब अखिलेश जी ममता जी को भड़काने बंगाल पहुंच गए हैं। हार का गम साझा करना अलग बात है, लेकिन विदेशी ताकतों और अराजक तत्वों के साथ मिलकर माहौल खराब करना निंदनीय है।”

डबल इंजन सरकार का संकल्प
अंत में श्री मौर्य ने दोहराया कि उत्तर प्रदेश में विकास और सुरक्षा का जो मॉडल स्थापित हुआ है, वह पूरे देश के लिए नजीर है। विपक्षी गठबंधन चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, जनता के विश्वास को डिगा नहीं सकता।