वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा मालों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जहानागंज पुलिस द्वारा विभिन्न तिथियों में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत जब्त की गयी अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया। मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ से आदेश प्राप्त होने के उपरान्त दिनांक 09.05.2026 को थाना जहानागंज परिसर में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कुल 20 मुकदमों में बरामद लगभग 250.56 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 04 लाख रुपये है, को नष्ट कराया गया।
उक्त कार्यवाही नायब तहसीलदार जहानागंज तहसील सदर श्री प्रवीण वर्मा एवं थानाध्यक्ष जहानागंज श्री अतुल कुमार मिश्रा की उपस्थिति में सम्पन्न करायी गयी। विनष्टीकरण की कार्यवाही के दौरान जब्त अवैध शराब को नाली में गिराकर नष्ट किया गया तथा सम्पूर्ण प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण कराया गया।






