TV 20 NEWS || AZAMGARH;जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वापक नियंत्रण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी आयोजित
आजमगढ़ 12 मई 2026/
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वापक नियंत्रण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु सभी विभागों को सक्रिय सहभागिता निभानी होगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्कूल-कालेजों के पास नशे के रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्यवाही बढ़ायी जाए। उन्होने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि अवैध शराब की बिक्री के रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए अन्य आवश्यक आवश्यक उपाय सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि हेल्पलाईन नम्बर का भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि मेडिकल की दुकानों पर नार्काेटिक्स दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाये जाने हेतु प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए कार्यवाही की गयी है। एसीएमओ डॉ0 आलेन्द्र ने अवगत कराया कि नशा मुक्ति केन्द्रों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। नशे के पीड़ित व्यक्तियों की काउन्सिलिंग भी की जाती है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, जिला आबकारी अधिकारी, एसीएमओ, जिला कृषि अधिकारी, औषधि निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






