TV 20 NEWS || AZAMGARH;स्व गणना में आजमगढ़ ने रचा इतिहास, 1.15 लाख परिवारों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान

आजमगढ़, 12 मई 2026/
जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्व गणना अभियान में जनपद आजमगढ़ ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लगभग 1 लाख 15 हजार परिवारों की स्व गणना पूर्ण कर उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद प्रशासन के कुशल नेतृत्व, समन्वित कार्ययोजना एवं जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना तथा जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में समस्त वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण तथा पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं उत्कृष्ट समन्वय से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।

स्व गणना अभियान के अंतर्गत नागरिकों को डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना दर्ज कराने हेतु निरंतर जागरूक किया जा रहा है। जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान, विभागीय समन्वय, विभिन्न थीम आधारित दिवसों के आयोजन तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता के कारण स्व गणना अभियान को व्यापक सफलता प्राप्त हो रही है।

जनपद प्रशासन ने इस उपलब्धि पर आजमगढ़वासियों , जनप्रतिनिधियों सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके निरंतर योगदान, मेहनत एवं प्रतिबद्धता की सराहना की है।

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया है कि इसी ऊर्जा, उत्साह एवं टीम भावना के साथ जनपद आगे बढ़ते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने की दिशा में भी सफलता हासिल करेगा।
जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे स्व गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी अवश्य दर्ज कराएं तथा राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
स्व गणना पोर्टल :
https://se.census.gov.in⁠�
“हमारी जनगणना, हमारा विकास” — इसी संकल्प के साथ जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपना योगदान दें।