TV 20 NEWS ||AZAMGARH :थाना- गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

➡️ किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ पॉक्सो एक्ट के अभियोग में पुलिस की त्वरित कार्यवाही

दिनांक 18.05.2026 को थाना गम्भीरपुर पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर मन्दिर में शादी करने, उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा उसे मुम्बई ले जाने, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-123/2026 धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 5(J)(2)/6 पॉक्सो एक्ट बनाम रोहित पुत्र प्रमोद निवासी रेवसा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

दिनांक 19.05.2026 को थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी मय हमराहीयान द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र प्रमोद निवासी रेवसा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष को मुजफ्फरपुर मोड़ से समय करीब 09:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
रोहित पुत्र प्रमोद निवासी रेवसा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-123/2026 धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 5(J)(2)/6 पॉक्सो एक्ट थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, कां0 रमेश यादव, का0 मिथलेश यादव, रि0म0का0 रागिनी गौड़ एवं रि0म0का0 अमीषा पटेल थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी।