TV 20 NEWS ||AZAMGARH :थाना- मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ मारपीट कर गर्भपात कराने के मामले में 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार
मारपीट कर गर्भपात कराने के मामले में 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार
➡️ बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही
दिनांक 18.05.2026 को वादिनी शोभा देवी पत्नी जितेन्द्र कनौजिया निवासी ग्राम टड़ियाखन थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 17.05.2026 को समय लगभग 05:00 बजे बच्चों के विवाद को लेकर उनके देवर ओपेन्द्र, सनी देवल पुत्रगण अशोक चौधरी तथा सिम्पल पत्नी ओपेन्द्र द्वारा उन्हें लात-घूंसों से मारापीटा गया, जिससे उनके सिर व पेट में गंभीर चोटें आयीं तथा तीन माह का गर्भ गिर गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गयी। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 194/2026 धारा 92, 115(2), 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 राघव राम यादव द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 19.05.2026 को उ0नि0 राघव राम यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित अभियुक्त में मौजूद थे कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त सईदनगर तिराहा पर कहीं भागने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए अभियुक्त 1. ओपेन्द्र पुत्र अशोक चौधरी उम्र 25 वर्ष, 2. सनी देवल पुत्र अशोक चौधरी उम्र 19 वर्ष तथा अभियुक्ता सिम्पल पत्नी ओपेन्द्र उम्र 22 वर्ष निवासीगण ग्राम टड़ियाखन थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को समय करीब 08:35 बजे गिरफ्तार किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 194/2026 धारा 92, 115(2), 351(3) बीएनएस थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता-
1. ओपेन्द्र पुत्र अशोक चौधरी उम्र 25 वर्ष
2. सनी देवल पुत्र अशोक चौधरी उम्र 19 वर्ष
3. सिम्पल पत्नी ओपेन्द्र उम्र 22 वर्ष
निवासीगण ग्राम टड़ियाखन थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 194/2026 धारा 92, 115(2), 351(3) बीएनएस थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 राघव राम यादव मय हमराह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी।






