TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना– बरदह, जनपद आजमगढ़ पुरानी रंजीश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बरदह पुलिस द्वारा पुरानी रंजीश में हुए जानलेवा हमले के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 21.05.2026 को वादी मोनू राजभर पुत्र संतलाल राजभर निवासी ग्राम महुँजा नेवादा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि मुक्तीपुर पेट्रोल पम्प के पास पुरानी कहासुनी को लेकर विपक्षीगण द्वारा गाली-गलौज करते हुए चाकू एवं अन्य वस्तुओं से हमला कर उन्हें तथा उनके भतीजे यश को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में थाना बरदह पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 28.05.2026 को की सूचना पर अभियुक्त रवि राजभर पुत्र सुरेन्द्र उर्फ दलई राजभर निवासी ग्राम शिवपुर (महुँजा नेवादा), थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को देवापुर सगरा से समय 08:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 178/26 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
रवि राजभर पुत्र सुरेन्द्र उर्फ दलई राजभर निवासी ग्राम शिवपुर (महुँजा नेवादा), थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की मोटरसाइकिल किक एवं एक अदद लोहे का मोटरसाइकिल हैंडल कवर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
2. मु0आ0 अशर्फी लाल, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
3. रि0का0 विनय कुमार, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़