TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ पोखरे में मछली मारने व कब्जे के विवाद में 11 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔹 पोखरे में मछली मारने व कब्जे के विवाद में 11 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
🔹 मुकदमेबाजी एवं भूमि विवाद को लेकर शांति भंग करने पर 02 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई

जनपद आजमगढ़ में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में थाना बरदह पुलिस द्वारा संभावित मारपीट एवं शांति भंग की घटनाओं को रोकने हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र के ग्राम बीकापुर, महुआरी एवं उदियावां में तालाब में मछली मारने, कब्जेदारी तथा मुकदमेबाजी से संबंधित विवादों को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के दृष्टिगत पुलिस द्वारा लालचन्द्र, वाल्मीकि, लवकुश, चन्द्रमा, रिजवान, नियाज, नन्दलाल, सुखराज, नागेन्द्र, रामाश्रय सरोज, रामरतन, सत्यम सरोज एवं संतोष सरोज को अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएस में गिरफ्तार कर चालान किया गया।सभी अभियुक्तों को नियमानुसार सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उ0नि0 उमेश चन्द यादव, उ0नि0 धर्मदेव यादव, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल एवं पुलिस टीम द्वारा संपन्न की गई।