*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना पवई साइबर टीम की तत्परता से ₹44,000 यूपीआई फ्रॉड की पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई*
*प्रेस नोट*
*थाना पवई, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 03.06.2026*
*साइबर टीम पवई की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के ₹44,000 पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*
जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पवई की साइबर टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। साइबर टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप यूपीआई फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को उसकी सम्पूर्ण धनराशि वापस दिलाई गई।
*घटना का विवरण-*
आवेदक धीरज गुप्ता पुत्र रामचेत गुप्ता निवासी ग्राम पवई, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ के यूनियन बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से ₹44,000 की धनराशि साइबर ठगी का शिकार हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर आवेदक द्वारा तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33103260068226 है।
*पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई-*
प्राप्त शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक पवई श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर टीम द्वारा तत्काल जांच प्रारम्भ की गई। जांच के दौरान फ्रॉड की गई धनराशि का विवरण प्राप्त कर संबंधित बैंक खाते को फ्रीज कराने की कार्रवाई की गई। तत्पश्चात साइबर टीम द्वारा आवश्यक तकनीकी एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायालय के आदेश के माध्यम से फ्रॉड की गई ₹44,000 की सम्पूर्ण धनराशि दिनांक 03.06.2026 को आवेदक के खाते में वापस कराई गई।
धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा आजमगढ़ पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
*साइबर सुरक्षा हेतु अपील-*
आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल, मैसेज अथवा यूपीआई रिक्वेस्ट पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें। अपने बैंक खाते, ओटीपी, यूपीआई पिन एवं अन्य गोपनीय जानकारियां किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।
*साइबर टीम पवई-*
• श्री राकेश Kumar सिंह, प्रभारी निरीक्षक पवई
• उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती
• का0 अंकित कुमार






