*TV 20 NEWS || AZAMGARH :युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं अवैध धर्म परिवर्तन से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 07.06.2026*
*युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं अवैध धर्म परिवर्तन से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 05.06.2026 को थाना सरायमीर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0-146/2026 धारा 87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग बनाम अभियुक्त ओबैद अहमद पुत्र उजैर अहमद, निवासी पूरा नूरम, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, बयान एवं अन्य तथ्यों के आधार पर अभियोग में धारा 69, 351(3) बीएनएस तथा धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 07.06.2026 को उपनिरीक्षक नीरज गौड़ मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त ओबैद अहमद पुत्र उजैर अहमद, निवासी पूरा नूरम, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष को खण्डवारी नहर पुलिया के पास से समय करीब 14:00 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. ओबैद अहमद पुत्र उजैर अहमद, निवासी पूरा नूरम, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-146/2026, धारा 87, 69, 351(3) बीएनएस व धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 नीरज गौड़, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 श्याम कुमार गौतम, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़






