आजमगढ़ जिले के लालगंज तहसील के सरूपहा ग्राम पंचायत के कम्पोजिट विद्यालय सरूपहा में भी शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था. दोपहर करीब 11 बजे फर्जी मतदान को लेकर एजेंट आपस में भीड़ गये. देखते ही देखते मौके पर नोंकझोंक शुरू हो गयी. इसी बीच अराजकतत्वों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए मतदान केन्द्र के अंदर दर्जनो की संख्या में घुस गए और बैलेट बाक्स में पानी डाल दिया. जिसके बाद मतदान केन्द्र पर हडकंप मच गया और मतदाओं में अफरा-तफरी मच गयी. पीठासीन अधिकारी ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी. जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक अराजकतत्व मौके से फरार हो चुके थे.






