TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ मकान ध्वस्तीकरण, मारपीट एवं धमकी के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता गिरफ्तार

मकान ध्वस्तीकरण, मारपीट एवं धमकी के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता गिरफ्तार

पूर्व की घटना—
दिनांक 30.03.2026 को वादी मुकदमा सौरभ बिन्द पुत्र राम नयन बिन्द निवासी सरैया खुर्द, पोस्ट अम्बारी, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना फूलपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 22.03.2026 को रात्रि लगभग 09:06 बजे उनके पट्टीदार मिथुन बिन्द के इशारे पर जेसीबी मशीन द्वारा उनके पक्के मकान को गिरा दिया गया, जिसमें चार कमरे, बरामदा एवं सीढ़ी क्षतिग्रस्त हो गए। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 116/2026 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 331(6) बीएनएस बनाम मिथुन बिन्द सहित कुल 06 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है।
वांछित अभियुक्त एवं अभियुक्ता गिरफ्तार-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.06.2026 को प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त नन्दलाल बिन्द पुत्र लहुरी राम बिन्द निवासी मुहम्मदाबाद, पोस्ट कलापुर, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 26 वर्ष को बिलारमऊ बॉर्डर के पास से समय 01:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्ता मनभावती पत्नी राममूरत उर्फ निक्के निवासी ग्राम सरैया खुर्द, पोस्ट अम्बारी, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय 09:05 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त एवं अभियुक्ता को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
• उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार
• थाना फूलपुर पुलिस टीम, जनपद आजमगढ़