*TV 20 NEWS || AZAMGARH:मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 18.06.2026*
*थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़*
*● मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*● घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अभियुक्त को भेजा गया न्यायालय*

दिनांक 17.06.2026 को वादिनी श्रीमती रेखा पत्नी सुजीत कुमार निवासी ग्राम विद्यापुर असौसा, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि मोबाइल फोन पर हुए विवाद को लेकर उनके देवर शनि कुमार पुत्र साहब राज निवासी ग्राम विद्यापुर असौसा, थाना मेहनगर द्वारा उनके पति सुजीत कुमार को गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल का उपचार पीजीआई में चल रहा है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0-211/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शनि कुमार पुत्र साहब राज निवासी ग्राम विद्यापुर असौसा, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष को समय 23:37 बजे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
शनि कुमार पुत्र साहब राज निवासी ग्राम विद्यापुर असौसा, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-211/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 इन्द्रजीत पटेल, उ0नि0 जयप्रकाश नारायण, का0 विकास यादव एवं का0 आदित्य पाण्डेय की टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की