*TV 20 NEWS || AZAMGARH : साइबर टीम सिधारी की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, ₹3023 की धनराशि कराई गई वापस*

*प्रेस नोट, दिनांक 22.06.2026*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*

*🔹 साइबर टीम सिधारी की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, ₹3023 की धनराशि कराई गई वापस*

*🚨 QR Code के माध्यम से हुई साइबर ठगी का सफल निस्तारण, सिधारी पुलिस ने पीड़ित के खाते में लौटाए ₹3023*

*घटना का विवरण-* आवेदक सौरभ सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी मनिकाडीह थाना सिधारी आजमगढ का दोस्त बनकर कोई अंजान व्यक्ति द्वारा QR Code भेजकर पैसा माँगा गया और आवेदक के द्वारा उस पर विश्वास करके पैसा भेज दिया गया और जब आवेदक को पता चला कि उसके साथ साइबर फ्राड हो गया है तो आवेदक द्वारा साइबर हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराया गया था | जिस पर थाना सिधारी साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ से तकनीकी सहायता लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गयी | जिसके क्रम में सौरभ सिंह उपरोक्त का 3023/- रूपये की धनराशि नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में वापस कराया गया | आवेदक को जागरूक किया गया कि फर्जी फोन कॉलर को अपनी निजी जानकारी , किसी प्रकार का ओ0टी0पी0 साझा न करें | कभी भी किसी प्रकार का साइबर ठगी होती है तो इसकी शिकायत तत्काल साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 पर या वेबसाईट www.cybercrime.gov.in पर करें या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर बने साइबर हेल्प डेस्क पर तुरंत सपर्क करें |

*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 स्मिता गुप्ता थाना सिधारी आजमगढ़।
2. का0 महेश कुमार थाना सिधारी आजमगढ
3. कां0 पवन गुप्ता थाना सिधारी आजमगढ़।
4. का0 सोनू कुमार थाना सिधारी आजमगढ़ |