आजमगढ़ । दिनांक 22 जून 26 जनपद आजमगढ़ की होनहार रंगकर्मी नेहा ऋद्धि मित्रा पुत्री रमांशंकर प्रसाद का उच्च नाट्य शिक्षा परास्नातक हेतु प्रदेश के ख्यातिलब्ध भारतेन्दु नाट्य अकादमी लखनऊ संबद्ध भातखंडे विश्वविद्यालय हेतु हुआ है पूरे देश से 170 बच्चों ने लिखित मौखिक परीक्षा में प्रतिभाग किया जिसमें नेहा ने 10वाँ स्थान प्राप्त किया नेहा विगत कई वर्षों से सूत्रधार संस्थान से जुड़ी है और विभिन्न नाट्य प्रस्तुति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सूत्रधार संस्थान अध्यक्ष डॉक्टर सीके त्यागी एवं सचिव सूत्रधार संस्थान वरिष्ठ रंगकर्मी अभिषेक पंडित ने कहा कि संस्थान के कई होनहार बच्चों का पूर्व में भी अकादमी हेतु चयनित हुए है और वो वर्तमान में नाट्य जगत् में सक्रिय हैं। नेहा के चयन से सबने ख़ुशी जताई उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।






