*TV 20 NEWS || AZAMGARH:100 किलो चोरी का लोहे का शटर बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार,संगठित चोरी गिरोह का खुलासा, कबाड़ी की दुकान से हुई बरामदगी*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 14 जुलाई, 2026*
*थाना : मुबारकपुर, जनपद : आजमगढ़*

*🔹 100 किलो चोरी का लोहे का शटर बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार*

*🔹 संगठित चोरी गिरोह का खुलासा, कबाड़ी की दुकान से हुई बरामदगी*

*🔹 चोरी की संपत्ति खरीदने वाले कबाड़ी पर भी कार्रवाई*

दिनांक 11.07.2026 को वादी इन्द्रबली यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद यादव निवासी ग्राम खुझियाँ, थाना मुबारकपुर की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 100 किलोग्राम लोहे का शटर चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 259/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार यादव द्वारा की जा रही थी ।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 13.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर सीसा ढाबा के पास घेराबंदी कर अभियुक्त अवनीश चौहान को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम जमुड़ी स्थित कबाड़ की दुकान पर पहुँची, जहाँ से चोरी गया लगभग 100 किलोग्राम वजन का लोहे का शटर बरामद किया गया। मौके से कबाड़ दुकानदार खलीलुल्लाह को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उनका तीन सदस्यीय संगठित गिरोह है, जिसमें अवनीश चौहान एवं श्रवण कुमार चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे तथा चोरी का सामान कबाड़ी *खलीलुल्लाह* की दुकान में छिपाकर रखते थे। बाद में ऊँचे दामों पर बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बराबर-बराबर बाँट लेते थे। अभियुक्त खलीलुल्लाह ने यह भी स्वीकार किया कि वह पूर्व में थाना सिधारी के चोरी के माल खरीदने के एक मामले में जेल जा चुका है।
*बरामदगी-* 100 किलोग्राम वजन का लोहे का शटर।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. अवनीश चौहान पुत्र श्रीचन्दभान चौहान, निवासी धर्मागतपुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर।
2. खलीलुल्लाह पुत्र स्व. हाजी फौजदार, निवासी जमुड़ी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास-*
*(खलीलुल्लाह)*
1- मु0अ0सं0- 47/2023 धारा 379/411/413/414 भादवि, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
2- मु0अ0सं0- 06/2023 धारा 34/379/411/413/414 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
3- मु0अ0सं0- 396/2022 धारा 379/411/413 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
4- मु0अ0सं0- 29/2023 धारा 34/379/411/413/414 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार (चौकी प्रभारी लोहरा), कांस्टेबल कृष्ण कुमार मिश्रा, सर्वेश चौरसिया, राहुल राय, सूरज यादव, अमित कुमार चौधरी, किशन मद्धेशिया एवं अभयराज पटवा, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।