*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा सत्र 2027-28 हेतु कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 80 सीटो पर ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण की अन्तिम तिथि 31 जुलाई*
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा सत्र 2027-28 हेतु कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 80 सीटो पर ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण की अन्तिम तिथि 31 जुलाई
आजमगढ़ 17 जुलाई 2026/
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा सत्र 2027-28 हेतु कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण की अन्तिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित है। इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा पात्र बेसिक शिक्षा परिषद के नियत्रंणाधीन विद्यालयों में कक्षा-5 में अध्ययनरत विद्यार्थियों का निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण कराये जाने का निर्देश दिया गया है, जिससे अधिकाधिक पात्र छात्र-छात्राओं को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश का अवसर प्राप्त हो सके। जिससे भारत सरकार द्वारा प्रतिभाशाली छात्र-छात्रायें विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। जवाहर नवोदय विद्यालय जो कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय है जहां विद्यालय में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ भोजन, गणवेश व दैनिक उपयोग की वस्तुएं निःशुल्क प्रदान की जाती है। प्रतिवर्ष कक्षा-6 में 80 छात्र-छात्राओं का चयन उक्त परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।
जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि 31 जुलाई, 2026 तक अपने अधीनस्थ सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र विद्यार्थियों का निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करायें।






