*TV 20 NEWS || AZAMGARH:बारात रोककर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बांस का डण्डा बरामद*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक – 18.07.2026*
*थाना – जीयनपुर, जनपद – आजमगढ़*
*बारात रोककर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बांस का डण्डा बरामद*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जीयनपुर के निर्देशन में थाना जीयनपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने बारात रोककर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक बांस का डण्डा भी बरामद किया।
*घटना का विवरण-*
दिनांक 25.06.2026 को वादी मुकदमा राणा प्रताप राजभर पुत्र शिवभजन राजभर निवासी नाजिरपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण ने उनकी बारात को आगे जाने से रोक दिया तथा विरोध करने पर एक राय होकर लाठी-डण्डों से हमला कर मारपीट की, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0- 275/2026 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस बनाम नामजद 05 अभियुक्तों एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनय कुमार सहाय द्वारा की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 17.07.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तों को बागखालिस पेट्रोल पम्प के पास से समय लगभग 03:15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. शिवधन राजभर पुत्र रामबृज राजभर, निवासी दाउदपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष।
2. रामजनम राजभर पुत्र भीम राजभर, निवासी दाउदपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष।
3. भोला राजभर पुत्र फेरू राजभर, निवासी दाउदपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष।
4. जितई उर्फ जितेन्द्र राजभर पुत्र हरिश्चन्द्र राजभर, निवासी दाउदपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 27 वर्ष।
5. चन्दन राजभर पुत्र रामवृक्ष राजभर, निवासी दाउदपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष।
*बरामदगी-*
• अभियुक्त चन्दन राजभर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त *एक अदद बांस का डण्डा* बरामद।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0- 275/2026, धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 विनय कुमार सहाय, उ0नि0 हरीश कुमार शुक्ला, का0 रोहित त्रिपाठी, का0 राजू यादव, रि0का0 कर्णजीत विश्वकर्मा थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।






