*TV 20 NEWS || AZAMGARH : पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता, अनुशासनहीनता एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर जनपद के एक प्रभारी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया*
*प्रेस विज्ञप्ति*
🔹पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता, अनुशासनहीनता एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर जनपद के एक प्रभारी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
🔹पाक्सो, हत्या एवं गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में शिथिलता, जनसुनवाई एवं जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा कठोर विभागीय कार्यवाही की गई।
🔹वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा विभागीय जांच व निलंबन आदेश जारी।
➡️ *चेतावनी:* जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भविष्य के लिए सचेत रहें कि अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। कर्तव्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।






