*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मारपीट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना- मेहनगर, जनपद- आजमगढ़*
*🔹 मारपीट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद।*
*🔹 बीच-बचाव करने आए युवक पर लाठी-डंडे व चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई।*
*पूर्व की घटना/इतिहास-*
दिनांक 18.07.2026 को वादी श्री नन्हकू चौहान पुत्र स्व. मेढ़ई चौहान निवासी ग्राम जाफरपुर, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना मेहनगर पर लिखित तहरीर दी गई कि ग्राम भदसारी निवासी अनिल सरोज एवं रामबिन्द के बीच विवाद हो रहा था। उनका पुत्र रन्नू चौहान बीच-बचाव कर रामबिन्द को उसके घर छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान जाफरपुर-भदसारी मोड़ के पास अनिल सरोज, पंकज सरोज एवं गोविन्द सरोज ने रन्नू चौहान को रोककर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे एवं चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं तथा पांच टांके लगे। घटना के दौरान आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0 261/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.07.2026 को उ0नि0 शिवनारायण मौर्य मय हमराह हे0का0 अनिल कुमार एवं हे0का0 रमेश द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अनिल सरोज पुत्र ललसू सरोज निवासी ग्राम भदसारी, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ को जाफरपुर से समय 12:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लाठी बरामद की गई।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 261/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस थाना- मेहनगर, जनपद- आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
• अनिल सरोज पुत्र ललसू सरोज, निवासी ग्राम भदसारी, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी-*
• घटना में प्रयुक्त एक अदद लाठी।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
• उ0नि0 शिवनारायण मौर्य
• हे0का0 अनिल कुमार
• हे0का0 रमेश थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़।






