*TV 20 NEWS || AZAMGARH : मतदेय स्थल की सूची को अन्तिम रूप दिये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने मा0 जन प्रतिनिधियों के साथ की बैठक*
मतदेय स्थल की सूची को अन्तिम रूप दिये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने मा0 जन प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
निर्वाचन आयोग के मानक अनुसार बनेंगे मतदेय स्थल- जिला निर्वाचन अधिकारी
आज 21 जुलाई को राजनैतिक दलों द्वारा मतदेय स्थल सम्भाजन विषयक सुझाव/ आपत्ति देने का अन्तिम मौका
आजमगढ़, 20 जुलाई, 2026/
मतदेय स्थल की सूची को अन्तिम रूप दिये जाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 विधायकगण, समस्त अध्यक्ष/मंत्री, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1200 मतदाताओं के आधार पर करने के निर्देश दिये गये थे। मतदेय स्थलों का सम्भाजन हेतु समय सारणी पूर्व मंे जारी की गयी थी। आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची के प्रकाशन के पश्चात वर्तमान संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठकों के आयोजन के पश्चात् शिकायतों एवं सुझावों को प्राप्त कर निस्तारण के बाद सूची को अन्तिम रूप दिया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ 25 जुलाई 2026 तक भेजा जायेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा सम्भाजन संबंधी प्रस्ताव निर्वाचन आयोग के अनुमोदनार्थ 31 जुलाई 2026 को प्रेषित किया जायेगा।
बैठक मंे उपस्थित मा0 विधायकगण, समस्त अध्यक्ष/मंत्री, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचारोपरान्त जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक अन्तिम मौका देते हुए जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि दिनांक 21 जुलाई को संबंधित जन प्रतिनिधियों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर बैठक में उनसे मतदेय स्थल सम्भाजन विषयक सुझाव/आपत्ति को प्राप्त करें। प्राप्त सुझाव व आपत्ति का तत्काल परीक्षण व सत्यापन कराकर 22 जुलाई को शाम तक फाइनल सूची प्रेषित करने का निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलांे के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार मतदेय स्थल सम्भाजन विषयक आपत्ति/सुझाव संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ में अन्तिम मौका के रूप में 21 जुलाई तक उपलब्ध करायें, जिससे प्राप्त आपत्तियों की जांच कराकर समय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश समय से उपलब्ध कराया जा सके।
निर्वाचन आयोग के मानक अनुसार ऐसे मतदेय स्थलों को चिन्हित किया जाए, जो मुख्य गाँव/बस्ती से पर्याप्त दूरी पर है, उन मतदेय स्थलों को वहाँ से हटाकर मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत किसी सुविधाजनक भवन में स्थापित किया जाए। यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि पोलिंग स्टेशन की दूरी लगभग 02 कि०मी० से अधिक न हो। जिन मतदेय स्थलों के भवन पुराने व जर्जर नहीं है और जहाँ मतदाता सूची में 1200 से अधिक मतदाता नहीं है तथा जहाँ मतदाताओं को 02 कि०मी० से अधिक दूरी चलने की आवश्यकता नहीं है, ऐसे मतदेय स्थलों की स्थिति में परिवर्तन नहीं किया जाए।
बैठक में मा0 विधायकगण सदर दुर्गा प्रसाद यादव, अतरौलिया संग्राम यादव, गोपालपुर नफीस अहमद, मुबारकपुर अखिलेश यादव, मेंहनगर पूजा सरोज, लालगंज बेचई सरोज, उप जिला निर्वाचन अधिकारी गम्भीर सिंह, सहित समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।






