*TV 20 NEWS || PRYAGRAJ: प्रयागराज प्रस्थान से पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों एवं भारतीय सैनिकों को किया नमन*

प्रेस विज्ञप्ति

*प्रयागराज प्रस्थान से पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम*

*कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों एवं भारतीय सैनिकों को किया नमन*

*पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने के दिए निर्देश*

*उप मुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य*

लखनऊ, 26 जुलाई, 2026। प्रयागराज प्रस्थान से पूर्व आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सरकारी आवास 7, कालिदास मार्ग, लखनऊ पर जनप्रतिनिधियों के साथ *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136 वॉ संस्‍करण को ध्यानपूर्वक श्रवण* किया। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त किए गए विचार केवल प्रेरणा के स्रोत नहीं हैं, बल्कि उन्हें जनहित एवं राष्ट्रहित में धरातल पर प्रभावी रूप से उतारना हम सभी का दायित्व है। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में संचालित विकास योजनाओं एवं नई कार्ययोजनाओं के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा जनमानस के व्यापक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। मेरे प्रत्येक विभाग ऐसी कार्ययोजना तैयार करे जिससे विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक बनें तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन की शुरुआत *कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मां भारती के अमर शहीदों तथा भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन* करते हुए की। उन्होंने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम एवं राष्ट्रभक्ति का स्मरण करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों ने जिस दृढ़ संकल्प के साथ दुश्मनों को परास्त किया, वह प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रसेवा एवं देशभक्ति की निरंतर प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण को वैश्विक चुनौती बताते हुए जल, जंगल और जमीन के संरक्षण पर विशेष बल दिया। आज जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। प्रत्येक गांव, नगर एवं शहर में ऐसी कार्ययोजना बनाई जाए जिससे बारिश की प्रत्येक बूंद का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। जल संरक्षण भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। देश के पारंपरिक हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा की समृद्ध परंपरा वाला राज्य है और राज्य सरकार इस क्षेत्र से जुड़े कारीगरों एवं बुनकरों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र की लगातार बढ़ती उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए वैज्ञानिकों की सराहना की। आज भारत का स्पेस सेक्टर नई-नई उपलब्धियां स्थापित कर रहा है और विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ा रहा है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भारत निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री ने ‘वन ट्री, वन नेशन’ जैसे जनभागीदारी आधारित पर्यावरणीय अभियानों को आगे बढ़ाने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं वन संरक्षण का संदेश दिया। जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। भारतीय नौसेना में स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस महेंद्रगिरि के शामिल होने का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके निर्माण में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री एवं तकनीक का उपयोग किया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसी प्रकार रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित कुशल मिसाइल प्रणाली सहित रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता का भारत आज अपने मित्र देशों के लिए भी एक विश्वसनीय रक्षा सहयोगी बनकर उभर रहा है तथा रक्षा उत्पादन एवं निर्यात में निरंतर वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भारत के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम विश्वभर में गौरवान्वित करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने भी *सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं* देते हुए कहा कि भारत की युवा शक्ति खेल, विज्ञान, रक्षा एवं विकास के प्रत्येक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

कार्यक्रम के समापन पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में व्यक्त प्रत्येक विचार जनसहभागिता, राष्ट्रनिर्माण और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला है। जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें व्यवहारिक रूप में लागू करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं, जिससे उत्तर प्रदेश विकास, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी भूमिका और अधिक सुदृढ़ कर सके।