*TV 20 NEWS || AZAMGARH :शांति व्यवस्था भंग करने पर जहानागंज पुलिस की निवारक कार्रवाई, दो अलग-अलग विवादों में कुल 11 व्यक्तियों का बीएनएसएस के तहत चालान*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना: जहानागंज, जनपद आजमगढ़*

*शांति व्यवस्था भंग करने पर जहानागंज पुलिस की निवारक कार्रवाई, दो अलग-अलग विवादों में कुल 11 व्यक्तियों का बीएनएसएस के तहत चालान।*
*बकरी चराने एवं पट्टीदारी विवाद में मारपीट पर आमादा लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर सभी को एसडीएम सदर न्यायालय भेजा गया।*

*डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़* द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जहानागंज श्री अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना जहानागंज पुलिस द्वारा दिनांक 27.07.2026 को ग्राम अतरारी में बकरी चराने के विवाद तथा ग्राम कोढ़वा अचलापार में पट्टीदारी विवाद के दौरान शांति भंग होने की आशंका पर कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत निवारक कार्रवाई करते हुए चालान कर माननीय एसडीएम सदर न्यायालय भेजा गया।
ग्राम अतरारी में शान्ति पत्नी सुभाष राजभर, आकांक्षा राजभर पुत्री सामविजय राजभर, रानी राजभर पुत्री रामचन्द्र राजभर, कंचन राजभर पुत्री रामचन्द्र राजभर, सोनम राजभर पुत्री रामचन्द्र राजभर, सुभावती पत्नी रामचन्द्र राजभर, अंकित राजभर पुत्र हरिलाल, अमर राजभर पुत्र रामचन्द्र राजभर एवं रुपेश राजभर पुत्र दिलीप राजभर तथा ग्राम कोढ़वा अचलापार में रामप्रकाश यादव पुत्र अधार यादव एवं रीना यादव पत्नी रामप्रकाश यादव के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 शिवम त्यागी, हे0का0 दिनकर कुशवाहा, का0 प्रदीप यादव, का0 रवि कन्नौजिया, का0 आशुतोष चौबे, रि0म0का0 आंचल चौरसिया, रि0म0का0 रूबी एवं रि0म0का0 शिवानी खरवार, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।