*TV 20 NEWS || AZAMGARH:15.50 लाख रुपये की साइबर ठगी से जुड़े 13 NCRP शिकायतों वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कॉल, कॉन्ट्रैक्ट और मनी क्रेडिट मैसेज के जरिए करता था ठगी, मोबाइल व नकदी बरामद*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना – साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़*
*• 15.50 लाख रुपये की साइबर ठगी से जुड़े 13 NCRP शिकायतों वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार*
*• फर्जी कॉल, कॉन्ट्रैक्ट और मनी क्रेडिट मैसेज के जरिए करता था ठगी, मोबाइल व नकदी बरामद*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। प्रतिबिंब पोर्टल से प्राप्त संदिग्ध मोबाइल नम्बर 7607258498 की जांच के दौरान उक्त नम्बर पर विभिन्न राज्यों से दर्ज कई NCRP शिकायतें प्राप्त हुईं। सीडीआर एवं समन्वय पोर्टल के विश्लेषण में उक्त मोबाइल नम्बर एवं उससे संबंधित IMEI पर कुल 13 NCRP शिकायतें दर्ज मिलीं, जो लगभग 15.50 लाख रुपये की साइबर ठगी से संबंधित हैं।
जांच के दौरान मोबाइल नम्बर के धारक की पहचान पंकज सिंह निवासी ग्राम सरायवृन्दावन, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। दिनांक 30.07.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके गांव स्थित ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं ₹1,350 नगद बरामद हुआ। साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0 36/2026 धारा 317(2), 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
**अपराध का तरीका (Modus Operandi)*
अभियुक्त पंकज सिंह उपरोक्त शातिर किस्म का साइबर अपराधी है । भोले भाले लोगो को फर्जी काल व मैसेज करके कई तरीको से साइबर फ्राड कर पैसा कमाता है । यह पिछले 4-5 सालों से साइबर धोखाधड़ी मे लिप्त है । आनलाइन JUST DIAL वेबसाइट पर कन्स्ट्रक्शन उपकरण उपलब्ध कराने वाले लोगो को L&T Navi Mumbai का कर्मचारी बनकर फोन करता है तथा उनके उपकरणों जैसे जेसीबी, बुलडोजर आदि को काम पर लगाने व उन्हे कान्ट्रेक्ट दिलाने के नाम पर ठगी करता है । इसके अलावा खाते मे फर्जी मनी क्रेडिट का मैसेज भेजकर उनसे असली पैसे वापस मंगा लेता है । लोगो को साफ्टवेयर बेचने के नाम पर ठगी करता है। साइबर फ्राड से प्राप्त धनराशी को अलग अलग जिलों के जनसेवा केन्द्र को चार्ज व कमीशन देकर क्यूआरकोड पर मंगाकर नगद पैसा ले लेता है । इस प्रकार अभियुक्त पंकज सिंह उपरोक्त द्वारा फोन अथवा मैसेज करके विभिन्न तरीकों से झांसे मे लेकर व लाभ कमाने का लालच देकर साइबर फ्रॉड कारित कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है । अभियुक्त पंकज सिंह के संदिग्ध मोबाइल नम्बर 7607258498 व IMEI- 350794155566825 (मोटोरोला जी 85) को समन्वय पोर्टल पर चेक किया गया तो कुल 13 NCRP शिकायत विभिन्न राज्यो से दर्ज है । उक्त शिकायतें कुल 15 लाख 50 हजार के साइबर फ्राड से सम्बन्धित है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम*
1. पंकज सिंह पुत्र स्व0 रवि प्रकाश सिंह निवासी ग्राम सरायवृन्दावन थाना तरवां जनपद आजमगढ
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं 23/25 धारा 318(4) बीएनएस, 66 सी आईटी एक्ट, 42(3)(e) दूरसंचार अधिनियम 2023 थाना साइबर क्राइम जनपद मऊ
2.मु0अ0सं 09/23 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 66C आईटी एक्ट थाना साइबर क्राइम जनपद आजमगढ़
3.मु0अ0सं 72/18 धारा 323, 452, 504, 506 भादवि थाना तरवां जनपद आजमगढ़
4. मु.अ.स. 36/26 धारा 317(2),318(4),319(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट
*बरामदगी*
कार्यवाही में निम्न माल बरामद हुआ—
1. 01 अदद मोबाइल फोन
2. 1350 रू नगद
*कार्यवाही में सम्मिलित पुलिस टीम*
प्र0नि0 राजकुमार सिंह
उ0नि0 रजत सिंह
का0 एजाज खान
का0 विकास कुमार
का0 संजय कुमार
का0 महिपाल यादव थाना साइबर क्राइम जनपद आजमगढ़
का0 आलोक सिंह (सर्विलांस सेल)






