*TV 20 NEWS || AZAMGARH:प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र द्वारा कड़ा विरोध: कांग्रेस नेता की अभद्र टिप्पणी पर NCP उत्तर प्रदेश की तीखी प्रतिक्रिया*

प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र द्वारा कड़ा विरोध: कांग्रेस नेता की अभद्र टिप्पणी पर NCP उत्तर प्रदेश की तीखी प्रतिक्रिया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र सिंह के नेतृत्व मे कांग्रेस के एक नेता द्वारा हमारी वरिष्ठ महिला नेता सुनेत्रा पवार जी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की अध्यक्ष के विरुद्ध की गई अभद्र, अपमानजनक एवं अस्वीकार्य टिप्पणी की घोर निंदा एवं कड़ा विरोध करती है।

लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी महिला नेता की गरिमा पर व्यक्तिगत एवं अपमानजनक टिप्पणी करना भारतीय राजनीतिक संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। इस प्रकार की भाषा न केवल महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुँचाती है, बल्कि स्वस्थ राजनीतिक संवाद को भी दूषित करती है।

NCP उत्तर प्रदेश, प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र के निर्देश पर कांग्रेस नेतृत्व से मांग करती है कि संबंधित नेता के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए तथा सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगी जाए।

यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो NCP उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक जनआंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि महिला सम्मान पर किसी भी प्रकार का आघात राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी। राजनीति में मर्यादा, शालीनता और सम्मान सर्वोपरि हैं, और इन्हें बनाए रखना प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है।