*TV 20 NEWS ||BHADOHI:साइबर ठगी के नेटवर्क पर भदोही पुलिस का करारा प्रहार, साइबर फ्रॉड के माध्यम से धन उगाही करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार,अभियुक्तों द्वारा विभिन्न राज्यों से प्राप्त कुल 18 NCRP शिकायतों में कुल 50 लाख से अधिक धनराशि का किया गया है फ्रॉड*

*प्रेस नोट*
*जनपद भदोही*
*दिनांक : 07.08.2026*

*🚨साइबर ठगी के नेटवर्क पर भदोही पुलिस का करारा प्रहार, साइबर फ्रॉड के माध्यम से धन उगाही करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार,अभियुक्तों द्वारा विभिन्न राज्यों से प्राप्त कुल 18 NCRP शिकायतों में कुल 50 लाख से अधिक धनराशि का किया गया है फ्रॉड 🚨*

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
*श्री अभिनव त्यागी* , पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत *श्री शुभम अग्रवाल*,अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साईबर क्राइम के नेतृत्व में थाना भदोही एवं साइबर क्राइम थाना पुलिस के संयुक्त कार्यवाही *CYBER VAJRA* अभियान के अंतर्गत मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में NCRP/JMIS पोर्टल पर चिन्हित म्यूल बैंक खातों के संबंध में साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों का परीक्षण एवं विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान बैंक खातों के ट्रांजेक्शन, केवाईसी अभिलेख, मोबाइल नंबर एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया जिसमें जांच के दौरान मो. इरफान, अमन, गुफरान, समीर अंसारी एवं रेहान अंसारी के नाम से संचालित 05 म्यूल बैंक खाते चिन्हित पाए गए, जिन पर विभिन्न राज्यों से कुल 18 एनसीआरपी (NCRP) साइबर धोखाधड़ी शिकायतें दर्ज थीं (जिसमें 02 अभियोग कर्नाटक एवं मध्यप्रदेश अभियुक्त इरफान एवं गुफरान के विरुद्ध दर्ज है)। जिसमें कुल करीब 50 लाख धनराशि का विभिन्न साइबर अपराधों के माध्यम से धन उगाही की गई थी। जांच के क्रम में स्पष्ट हुआ कि विभिन्न राज्यों से साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि इन अभियुक्तों द्वारा सर्वप्रथम इन खातों में प्राप्त होती है तथा बाद में AEPS, ATM, UPI एवं अन्य माध्यमों से निकासी/स्थानांतरण किया जाता है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित खाताधारकों की भूमिका संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध थाना भदोही पर मु0अ0सं0-378/2026 धारा 318(4)/317(4) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। शेष अन्य 03 वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।

*गिरफ्तारी का विवरण:-*
थाना भदोही पुलिस टीम द्वारा
मु0अ0सं0-378/2026 धारा 318(4)/317(4) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट मुकदमा में नामजद अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण भदोही रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित सर्कुलेटिंग एरिया मोटरसाइकिल स्टैण्ड के पास कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर मुखबिर द्वारा बताए गए व्यक्तियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में उन्होंने अपना नाम-पता क्रमशः मो0 इरफान, अमन, गुफरान, समीर अंसारी एवं सैदान अंसारी बताया। पहचान सुनिश्चित होने पर अभियुक्तों को मुकदमा उपरोक्त में कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर चालान मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-*
1.मो0 इरफान पुत्र मो0 इसरार नि0 पचभैया थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 22 वर्ष
2.अमन पुत्र वाहिद नि0 गौरियाना थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 19 वर्ष
3.गुफरान पुत्र नसीम नि0 कटरा बाजार थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 19 वर्ष
4.समीर अंसारी पुत्र मोइउद्दीन नि0 जमुन्द थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 32 वर्ष
5.सैदान अंसारी पुत्र नसीम नि0 नूरेइस्लामपुर थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 19 वर्ष
शेष उपरोक्त मुकदमा से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।

*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ एवं विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे व्हाट्सएप/टेलीग्राम पर विभिन्न ग्रुप बनाकर फर्जी निवेश (Investment), टास्क आधारित कमाई एवं शेयर मार्केट से संबंधित फर्जी वेबसाइट/पोर्टल संचालित करते थे। लोगों को कम समय में अधिक लाभ का झांसा देकर एपीके (APK) फाइल भेजना, मोबाइल हैक करना, विदेशी नंबरों के माध्यम से फर्जी क्यूआर/लिंक उपलब्ध कराना तथा अन्य साइबर माध्यमों से धोखाधड़ी कर धनराशि प्राप्त करते थे। साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को म्यूल बैंक खातों में मंगाकर एटीएम, यूपीआई एवं अन्य बैंकिंग माध्यमों से निकालकर अपने-अपने उपयोग में लाते एवं विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर देते थे। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं वित्तीय लेन-देन के संबंध में विस्तृत विवेचना की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-378/2026 धारा 318(4)/317(4) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* –
टीम 01- नि0 बुद्धिसागर यादव,उ0नि0 दिवाकर राय,उ0नि0 मोती सिंह यादव,उ0नि0 महेन्द्र सिंह यादव,उ0नि0 दीपक कुमार एवं का0 अजय कान्त थाना भदोही
टीम 02- नि0 विजय प्रसाद गुप्ता (प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना) हे0का0 देवानन्द एवं का0 कन्हैया कुमार (साइबर एक्सपर्ट)
साइबर क्राइम थाना भदोही