*TV 20 NEWS || PRYAGRAJ:मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक*

प्रेस विज्ञप्ति

• *मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक*

• *सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के दिए निर्देश*

• *प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर खादी निर्मित तिरंगे एवं वस्त्रो का उपयोग करने की अपील*

प्रयागराज/लखनऊ, 07 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में माननीय जनप्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। आगामी 15 अगस्त के पावन अवसर पर उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने का निर्देश दिया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने का आग्रह किया।

श्री मौर्य ने कहा कि नेशनल हैंडलूम डे के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा देश की हैंडलूम विविधता को लोकप्रिय बनाने का आह्वान किया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आमजन को खादी उत्पादों के अधिक से अधिक उपयोग के लिए जागरूक करें और इस बार खादी से निर्मित तिरंगे का ही उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल, श्रीमती निर्मला पासवान, माननीय विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।