*TV 20 NEWS || AZAMGARH:राज्यपाल से सम्मानित सगड़ी के मेधावी छात्र आयुष राय का विद्यालय में हुआ सम्मान,महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के स्नातक विज्ञान वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान, विद्यालय परिवार ने बढ़ाया हौसला*
राज्यपाल से सम्मानित सगड़ी के मेधावी छात्र आयुष राय का विद्यालय में हुआ सम्मान
महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के स्नातक विज्ञान वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान, विद्यालय परिवार ने बढ़ाया हौसला
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकायल विक्रम राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरैया के मेधावी छात्र आयुष राय पुत्र दिनेश राय ने अपनी शानदार शैक्षणिक उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के स्नातक विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाले आयुष राय को मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित किया गया।
राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने के बाद बुधवार को महाविद्यालय परिसर में छात्र के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने आयुष राय को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश विश्वकर्मा ने कहा कि आयुष राय की इस उपलब्धि से पूरा महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है। छात्र की सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा गया कि मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के दम पर विद्यार्थी बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंधक धीरज राय,धर्मेंद्र सिंह, जयसिंह यादव,मनोज यादव,घनश्याम राय ,अमित चौहान,प्रेम चन्द यादव इत्यादि,तथा महाविद्यालय परिवार के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
आयुष राय की सफलता से क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। राज्यपाल के हाथों सम्मान और उसके अगले ही दिन अपने ही महाविद्यालय में मिले सम्मान ने इस उपलब्धि को और खास बना दिया। सगड़ी क्षेत्र के इस मेधावी छात्र ने साबित किया है कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर सकती हैं।
bite- महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश विश्वकर्मा






