*TV 20 NEWS || AZAMGARH : 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर *मारवाड़ी युवा मंच शाखा आजमगढ़ द्वारा एक बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन श्री मारवाड़ी धर्मशाला में किया गया*
*सूचनार्थ*
आज दिनांक *15 अगस्त 2026 दिन शनिवार* को *80वें स्वतंत्रता दिवस* के शुभ अवसर पर *मारवाड़ी युवा मंच शाखा आजमगढ़* द्वारा एक बृहद *रक्तदान शिविर* का आयोजन *श्री मारवाड़ी धर्मशाला* में किया गया।।।।।।।
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्था एवं मारवाड़ी समाज बन्धुओं द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया तदोपरांत रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया।।।
*शिविर में लगभग 40 यूनिट रक्तदान समाज के रक्तवीरों द्वारा किया गया।।।।।*
कार्यक्रम संयोजक विशाल गोयनका एवं शाखा अध्यक्ष श्री अविनाश जालान ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष 15 अगस्त पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है एवं तत्पश्चात आम जनमानस को जिन्हें रक्त की सख्त आवश्यकता होती है उनको ये कार्ड के द्वारा रक्त उपलब्ध कराया जाता है।।।।।। संस्था के द्वारा अब तक 1075 यूनिट रक्तदान लिया गया एवं 1074 कार्ड्स के द्वारा रक्त उपलब्ध कराया गया।।।।।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम सुंदर डालमिया, संजय डालमिया,राजीव डालमिया,अशोक रुंगटा, प्रत्यूष डालमिया,हिमांशु डालमिया,गोपाल डालमिया,अंकुर रुंगटा,मोहित डालमिया,नितिन खंडेलिया,अजय जसरासरिया,संदीप सराफ आदि सदस्य उपस्थित रहे।।।।।।।






