*TV 20 NEWS || AZAMGARH : सरस्वती शिशु मंदिर कोलपांडेय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर*

प्रकाशनार्थ
समारोह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
आजमगढ़। सरस्वती शिशु मंदिर कोलपांडेय में स्वतंत्रता दिवस भव्य समारोह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार एवं समाजसेवी पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए , जो सराहे गये।
         अपने संबोधन में समाजसेवी पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने छात्रों के चरित्र निर्माण पर जोर दिया और छात्रों को भारतीय संस्कृति के अनुरूप शिक्षा देने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार से ही हम राष्ट्र को अनुशासित व सुदृढ़ बना सकते हैं। विद्यालय के सहव्यवस्थापक रामधारी ने  स्वतंत्रता संग्राम पर प्रकाश डाला ।
      प्रधानाध्यापिका शीला सिंह ने  आभार व्यक्त किया । उपस्थित लोगों में आर एस एस के नगर प्रचार प्रमुख गिरीश सेठ, डा. एच. एन. पाठक , सी. एन. श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव ,आकांक्षा पांडेय , मंजू श्रीवास्तव , पूजा गुप्ता, राम अवतार ,उमेश , अनामिका, राकेश गोलवारा, संजय कुमार श्रीवास्तव, बालदत्त गोंड आदि शामिल रहे।
दिनांक-15/8/2026
   भवदीय
          (सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन)