*TV 20 NEWS || AZAMGARH :“ऑपरेशन वज्रपात” के तहत इंस्टाग्राम पर गैंग बनाकर झुंड में घूमने वाले युवकों की काउंसलिंग, अभिभावकों को दी गयी सख्त हिदायत*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 20.08.2026, थाना निजामाबाद*

*➡️ “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत इंस्टाग्राम पर गैंग बनाकर झुंड में घूमने वाले युवकों की काउंसलिंग, अभिभावकों को दी गयी सख्त हिदायत।*
*➡️ सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं आमजन में भय का माहौल उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध 02 युवकों का चालान, 02 बाइक सीज।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर झुंड में भ्रमण करने वाले युवकों को चिन्हित किया गया। जांच में Instagram ID “_ahir__sandeep_6001” से जुड़े संदीप यादव पुत्र विद्यालय यादव, निवासी अरया, थाना निजामाबाद, उम्र करीब 21 वर्ष तथा Instagram ID “ramakant_yadav_azamgarh” से जुड़े रमाकान्त पुत्र शंकर यादव, निवासी अरया, थाना निजामाबाद, उम्र करीब 23 वर्ष को चिन्हित किया गया।

पुलिस द्वारा दोनों युवकों को थाना परिसर में बुलाकर कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में काउंसलिंग की गयी तथा अभिभावकों को भी आवश्यक हिदायत दी गयी। साथ ही दोनों के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएस के तहत चालान की कार्रवाई की गयी तथा 02 मोटरसाइकिल सीज की गयीं।

पुलिस द्वारा युवाओं को सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार से गैंग संस्कृति, दबंगई अथवा भय का माहौल उत्पन्न करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गयी।
साइबर टीम- उ0नि0 दिलीप आनन्द, का0 राकेश यादव, का0 संदेश सिंह एवं म0आ0 रेनू देवी।