*TV 20 NEWS || AZAMGARH :दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक–20.08.2026*
*थाना–कन्धरापुर, जनपद–आजमगढ़*
*दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया*
*पूर्व की घटना–* दिनांक 04.05.2026 को आवेदक द्वारा थाना कन्धरापुर पर सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को दिनांक 30.07.2026 की रात्रि करीब 01:00 बजे एक बाल अपचारी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया तथा इस कृत्य में उसके माता-पिता भी शामिल हैं। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 193/2026 धारा 137(2), 87, 61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी दिनांक 19.08.2026 को की गयी तथा धारा 180 एवं 183 बीएनएसएस के अन्तर्गत बयान अंकित कराये गये। पीड़िता के बयान एवं शैक्षिक प्रमाण-पत्र के अवलोकन के आधार पर अभियोग में धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
*पुलिस अभिरक्षा में लिये जाने का विवरण–*
दिनांक 20.08.2026 को उ0नि0 महेश प्रताप सिंह मय हमराह का0 नितिन मिश्रा एवं का0 रामशरन द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित बाल अपचारी को मन्दुरी तिराहा से समय करीब 11:10 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग–* मु0अ0सं0 193/2026 धारा 137(2), 87, 61(2), 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।
*पुलिस टीम–* उ0नि0 महेश प्रताप सिंह, का0 नितिन मिश्रा एवं का0 रामशरन, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।






