*TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आजमगढ़ की 347-आजमगढ़ सदर विधानसभा सीट से अशोक सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है*
अशोक सिंह आजमगढ़ सदर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित

आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आजमगढ़ की 347-आजमगढ़ सदर विधानसभा सीट से अशोक सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।
अशोक सिंह जमीनी स्तर पर सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और जनहित के प्रखर योद्धा हैं। उन्होंने सूचना के अधिकार (RTI) और IGRS के पूर्ण एवं सत्यतापूर्ण क्रियान्वयन की मांग को लेकर 19 दिनों तक अनशन किया, जिसके परिणामस्वरूप जिला प्रशासन को उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई के लिए विवश होना पड़ा। वे आम नागरिकों के अधिकारों और जनहित के मुद्दों के लिए लगातार संघर्षरत रहे हैं तथा अन्याय और प्रशासनिक मनमानी के विरुद्ध अपनी मुखर भूमिका के लिए जाने जाते हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अशोक सिंह पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।
श्री अशोक सिंह का मोबाइल नंबर: 9621879094
डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव,
आजाद अधिकार सेना
9415534525






