*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जाफरपुर, आजमगढ़ में पठन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जाफरपुर, आजमगढ़ में पठन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
आजमगढ़, 25 अगस्त 2026। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जाफरपुर, आजमगढ़ में SCERT लखनऊ के मार्गदर्शन में पठन संस्कृति को विकसित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो स्तरों पर आयोजित हुई—बेसिक स्तर (कक्षा 6 से 8) तथा माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 से 12)। दोनों स्तरों पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ. अतुल कुमार यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर, श्री कृष्णा गीता डिग्री कॉलेज, लालगंज, आजमगढ़ रहे। प्रतियोगिता का आयोजन आदरणीय चंदन भारती, उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जाफरपुर, आजमगढ़ के मार्गदर्शन तथा संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में सदर तहसील के आदरणीय तहसीलदार सदर श्री देश दीपक कुमार तिवारी के कर-कमलों द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अधिकारियों ने पठन-पाठन की संस्कृति को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों में नियमित पठन की आदत विकसित करने पर बल दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम
बेसिक स्तर (कक्षा 6 से 8):
प्रथम स्थान: भास्कर मौर्य — डीएवी इंटर कॉलेज, आजमगढ़ (कक्षा 8)
द्वितीय स्थान: माया पाल — कंपोजिट स्कूल, गोविंदपुर, तहबरपुर
तृतीय स्थान: खुशी जायसवाल — पीएम श्री टीकापुर, तहबरपुर
माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 से 12):
प्रथम स्थान: आंचल मौर्या — श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, आजमगढ़
द्वितीय स्थान: माही मेराज — निस्वा इंटर कॉलेज
तृतीय स्थान: आलोक कुमार यादव — डीएवी इंटर कॉलेज, आजमगढ़
कार्यक्रम के सफल संचालन में पठन प्रतियोगिता के प्रभारी श्री वीरेंद्र प्रताप, प्रवक्ता, डायट आजमगढ़ तथा सह-प्रभारी श्री अरविन्द कुमार मौर्य, प्रवक्ता, डायट आजमगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता का मूल्यांकन कर्ता- श्री सतीश चंद्र यादव, प्रवक्ता, श्री सतेंद्र, प्रवक्ता, अभय राज निषाद, बृजराज मौर्य थे। विशेष सहयोग- श्री देवब्रत कुमार साहू, प्रवक्ता, श्री नौशाद अहमद, प्रवक्ता।
समापन समारोह में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने पठन प्रतियोगिता को विद्यार्थियों में पठन कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास एवं पठन संस्कृति विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम का समापन विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाओं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।