*TV 20 NEWS || AZAMGARH :वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना कन्धरापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*

*प्रेस नोट, दिनांक–26.08.2026*
*थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़*

*🔹 वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना कन्धरापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*

*🔹 न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*

*आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 26.08.2026 को थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी वारंट से संबंधित 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-* थाना कन्धरापुर पुलिस टीम द्वारा वारंट से संबंधित अभियुक्तों के नाम-पते का सत्यापन करते हुए उन्हें गिरफ्तारी का कारण बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत है—
1. राम प्यारे पुत्र बरखु राम, निवासी नामदारपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, संबंधित मु0न0 1733/20, धारा 354/504/506 IPC, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़, उम्र करीब 58 वर्ष।
2. लोरिक यादव पुत्र राम सेवक यादव, निवासी गंगटिया, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, संबंधित मु0न0 1421/17 एवं मु0अ0सं0 75/2013, धारा 308/323/504/506 IPC, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़,उम्र करीब 40 वर्ष।

दोनों वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 प्रेम शंकर मिश्रा, उ0नि0 राकेश कुमार तिवारी, का0 ऋषि कुमार, का0 सुजीत कुमार, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़।

*आजमगढ़ पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है।*