*TV 20 NEWS || AZAMGARH :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 26.08.2026 | जनपद- आजमगढ़*

*🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

*🔹 24 घंटे के अंदर जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा कुल 33 अभियुक्त गिरफ्तार*

*🔹 02 वांछित अभियुक्त एवं 31 NBW वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में दिनांक *25.08.2026* को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल *33 अभियुक्तों को गिरफ्तार* किया गया।

अभियान के अंतर्गत *02 वांछित अभियुक्तों* को गिरफ्तार किया गया, जिनमें थाना जीयनपुर एवं थाना महाराजगंज पुलिस द्वारा 01-01 वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई।

➡️ इसी क्रम में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा कुल *31 NBW वारंटी अभियुक्तों* को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार NBW वारंटी अभियुक्तों में थाना *कोतवाली , सिधारी , रानी की सराय , कन्धरापुर , जहानागंज, बरदह, मेहनगर, रौनापार, फूलपुर, पवई एवं दीदारगंज* क्षेत्र से संबंधित अभियुक्त शामिल हैं।

जनपद पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध *जीरो टॉलरेंस की नीति* के तहत प्रभावी एवं नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*🔷 आजमगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।*