*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना कोतवाली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर साइबर फ्रॉड के ₹27,500/- पीड़ित को वापस कराए*
*प्रेस नोट, दिनांक–26.08.2026*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*🔹 थाना कोतवाली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर साइबर फ्रॉड के ₹27,500/- पीड़ित को वापस कराए*
*🔹 1930 पर शिकायत प्राप्त होते ही साइबर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई कर फ्रॉड की पूरी धनराशि कराई गई वापस*
*आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड की ₹27,500/- की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
*घटना का विवरण-* आवेदक अनुज कुमार पुत्र महेन्द्र राम, निवासी गंगापुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक लिंक प्राप्त हुआ। आवेदक द्वारा लिंक ओपन करते ही उसके बैंक खाते से ₹27,500/- की धनराशि कट गई। घटना की जानकारी होते ही आवेदक द्वारा बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई।
*पुलिस की कार्रवाई-* थाना कोतवाली के साइबर प्रभारी उ0नि0 सागर कुमार रंगू एवं टीम द्वारा साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत संख्या 33101260019477 पर त्वरित कार्रवाई की गई। नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड की पूरी धनराशि ₹27,500/- आवेदक के खाते में वापस कराई गई।
*धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा आजमगढ़ पुलिस की साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।*
*पुलिस टीम-*
उ0नि0 सागर कुमार रंगू, का0 नीरज पटेल, का0 राजन कुमार गौड़, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*➡️ आमजन से अपील-* किसी अज्ञात लिंक, कॉल अथवा मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें। यदि आपके खाते से बिना जानकारी के कोई धनराशि कट जाती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही अपने संबंधित बैंक को लिखित सूचना देकर नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें, जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके।






