– देश में प्रदेश की समस्त माताएं एवं बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
– रक्षाबंधन पर देश एवं प्रदेशवासियों, स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों से जुड़ी महिलाओं को दी हार्दिक बधाई
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी
लखनऊ, 27 अगस्त 2025। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता सदन श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पवित्र रक्षाबंधन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों, विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह की दीदियों तथा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों से जुड़ी समस्त महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री मौर्य ने कहा कि रक्षाबंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, सम्मान और जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने के संकल्प का पवित्र उत्सव है। राखी का यह धागा भाई-बहन के अटूट रिश्ते के साथ-साथ परिवार, समाज और राष्ट्र को स्नेह, सद्भाव एवं आत्मीयता के सूत्र में बांधने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव सम्मान और गौरव का स्थान प्राप्त रहा है। आज हमारी बहनें और बेटियां परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार, उद्यमिता एवं खाद्य प्रसंस्करण जैसी गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल स्थापित कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की स्वयं सहायता समूह की दीदियां स्थानीय संसाधनों और अपनी मेहनत को आजीविका एवं रोजगार के अवसरों में बदल रही हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की प्रत्येक दीदी केवल अपने परिवार को सशक्त नहीं कर रही, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और आत्मनिर्भर ग्रामीण समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों से जुड़ी महिलाएं भी स्थानीय उत्पादों को मूल्यवर्धित कर बाजार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि हर बहन का सम्मान, हर बेटी की सुरक्षा और हर महिला का स्वावलंबन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर देकर ही सशक्त परिवार, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिली है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने आह्वान किया कि इस रक्षाबंधन पर हम प्रेम को बढ़ाएं, भेदभाव मिटाएं, नारी का सम्मान करें, बहनों को आत्मनिर्भर बनने के अवसर दें और सामाजिक समरसता को मजबूत करें। साथ ही विकसित, समृद्ध, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दोहराएं।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सौहार्द और खुशहाली लेकर आए तथा भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का यह पवित्र बंधन सदैव अटूट बना रहे






