*TV 20 NEWS || AZAMGARH :किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़*
*दिनांकः 11.10.2026*

*किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*आजमगढ़।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के नेतृत्व में थाना जीयनपुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10.10.2026 को थाना जीयनपुर पर एक व्यक्ति की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 0411/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 65(1) बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

इसी क्रम में दिनांक 11.10.2026 को उ0नि0 अमित कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त भीमसेन चौहान पुत्र बलजीत चौहान, निवासी ग्राम बनौरा मैनाथपट्टी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष को कंजरा बाजार से समय करीब 13:35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः*
1. उ0नि0 अमित कुमार तिवारी, थाना जीयनपुर।
2. का0 अजीत चौहान, थाना जीयनपुर।
3. का0 शिवम मिश्रा, थाना जीयनपुर।