*TV 20 NEWS || AZAMGARH :नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के अंतर्गत बाबा रामदेव मेमोरियल, रानीपुर रजमो में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 12.10.2026*
*थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़*

*🔹 नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के अंतर्गत बाबा रामदेव मेमोरियल, रानीपुर रजमो में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।*
*🔹 डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, गिफ्ट/लॉटरी स्कैम, म्यूल अकाउंट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी के प्रति किया गया जागरूक।*
*🔹 साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की दी गई जानकारी।*
*कार्यक्रम का विवरण-*
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) द्वारा नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 12.10.2026 को बाबा रामदेव मेमोरियल, रानीपुर रजमो, मोहम्मदपुर, जनपद आजमगढ़ में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा लाउडहेलर के माध्यम से प्रचार-प्रसार एवं पंपलेट वितरण कर आमजन को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी पुलिस अधिकारी, सीबीआई अधिकारी अथवा साइबर पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धनराशि की मांग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त फर्जी एप डाउनलोड कराने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक कराने, गिफ्ट/लॉटरी का लालच देने, सोशल मीडिया पर अंजान व्यक्तियों से दोस्ती करने तथा म्यूल अकाउंट एवं फर्जी मोबाइल नंबरों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी की जाती है।
*SMS फिशिंग एवं सेक्सटॉर्शन से बचाव के उपाय-*
कार्यक्रम में फर्जी पार्सल/डिलीवरी, लोन एवं वित्तीय धोखाधड़ी, बिजली कनेक्शन अथवा सिम बंद करने की धमकी तथा सरकारी अधिकारी बनकर ठगी करने जैसे SMS फिशिंग के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही सेक्सटॉर्शन के संबंध में बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया पर दोस्ती करते हैं और वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग के माध्यम से ब्लैकमेल कर धनराशि की मांग करते हैं।
आमजन को सलाह दी गई कि अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, अज्ञात नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से सावधान रहें, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा अपनी व्यक्तिगत एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।
*साइबर हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रक्रिया-*
साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल भारत सरकार के साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने अथवा आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। समय से शिकायत करने पर धोखाधड़ी की धनराशि को रोकने की कार्रवाई में सहायता मिल सकती है।
*कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी-*
1. उ0नि0 रजत सिंह
2. हे0का0 कल्लू प्रसाद
3. का0 सभाजीत मौर्य
4. का0 विशाल यादव
5. का0 रामाश्रय यादव
6. म0का0 संज्ञा देवी
7. म0का0 हसीना खातून
थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़