*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति फेज-6.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत माँ दुर्गा शिक्षण संस्थान, खोजापुर में छात्राओं को किया गया जागरूक*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांकः 24.10.2026*
*थाना– फूलपुर, जनपद आजमगढ़*

🔹 *मिशन शक्ति फेज-6.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत माँ दुर्गा शिक्षण संस्थान, खोजापुर में छात्राओं को किया गया जागरूक।*

🔹 *महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी।*

आज दिनांक *24.10.2026* को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व एवं प्रभारी निरीक्षक फूलपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा माँ दुर्गा शिक्षण संस्थान, खोजापुर में *मिशन शक्ति फेज-6.0* एवं *साइबर जागरूकता अभियान* के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से पीपीटी प्रस्तुत कर ई-मेल फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, फर्जी ऐप डाउनलोड कराने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक कराने, गिफ्ट/लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर अंजान व्यक्तियों से दोस्ती, म्यूल अकाउंट एवं फर्जी मोबाइल नंबरों के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। साथ ही पम्पलेट वितरित कर बचाव के उपाय बताए गए।

छात्राओं को किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, पासवर्ड एवं यूपीआई पिन साझा न करने तथा किसी के पुलिस, सीबीआई या अन्य अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पैसे मांगने पर सतर्क रहने की सलाह दी गई।

*महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी-*

* 1090 – महिला हेल्पलाइन
* 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
* 1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन
* 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
* 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
* 108 – एम्बुलेंस सेवा
* 102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु सेवा
* 101 – अग्निशमन सेवा

साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल *हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। ई-मेल फिशिंग से बचाव के लिए प्रेषक की वास्तविक ई-मेल आईडी की जांच करने, संदिग्ध डोमेन एवं अटैचमेंट से सावधान रहने तथा किसी भी लिंक को खोलने से पहले उसकी सत्यता सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक किया गया।

*कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी-*
1. म0उ0नि0 रानी साहू
2. म0का0 सपना तिवारी
3. म0का0 पूनम देवी
4. म0का0 अंशु गुप्ता
5. म0का0 खुश्बू यादव
6. का0 संध्या तिवारी,थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।