*TV 20 NEWS || AZAMGARH :यातायात माह नवम्बर के अंतर्गत ऑटो, टैक्सी एवं ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 07.11.2026*
*यातायात पुलिस, जनपद आजमगढ़*
*🔹
*🔹 निर्धारित रूट, ओवरलोडिंग से बचाव एवं वैध प्रपत्रों के साथ वाहन संचालन के दिए गए निर्देश, पम्पलेट वितरित कर दिलाई गई यातायात नियमों के पालन की शपथ।*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में यातायात माह नवम्बर के अंतर्गत आज दिनांक 07.11.2026 को यातायात पुलिस एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) की संयुक्त टीम द्वारा शहर के नरौली तिराहे पर ऑटो, टैक्सी एवं ई-रिक्शा चालकों हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
➡️कार्यक्रम के दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) श्री अतुल कुमार यादव एवं यातायात निरीक्षक द्वारा वाहन चालकों को निर्धारित रूट एवं स्टैंड का पालन करने, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, परमिट एवं बीमा सहित सभी आवश्यक प्रपत्र अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
➡️साथ ही शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे की स्थिति में वाहन न चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए तथा यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
➡️आजमगढ़ पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों एवं आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।






