*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में 26 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, निजी क्षेत्र की कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर*
मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में 26 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, निजी क्षेत्र की कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर
आजमगढ़ 18 नवंबर 2026//
सहायक निदेशक (सेवा०) राममूर्ति ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, द्वारा विधानसभावार रोजगार मेलों की श्रंखला के अन्तर्गत 26 नवंबर 2026 को मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के एम०पी०इन्टर कालेज मुबारकपुर, आजमगढ़ में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है।
ऐसी स्थिति में सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत जॉब सीकर (बेरोजगार अभ्यर्थी) रोजगार हेतु सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेंलो में रिक्तियां देखने के लिए यहां क्लिक करे) पर क्लिक कर एवं पंजीयन कर उपरोक्त कम्पनियों के विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आई०डी० का प्रयोग कर आन-लाईन आवेदन करते हुये रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रोजगार अवसर का लाभ उठायें। आन लाईन आवेदन न हो पाने की स्थिति में अपने समस्त प्रमाण पत्रों के साथ मेला में प्रतिभाग कर सकते है।






